Trendingदेशबड़ी खबर

नहीं कम होगी आपकी EMI, RBI ने रेपो रेट पर लिया ये फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक ने जून 2026 की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में अप्रैल की तरह इस बार भी कोई चेंज नहीं किया. अभी भी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत ही है. इससे पहले RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी. तब रेट को 5.5 प्रतिशत से कम करके 5.25 प्रतिशत किया गया था.

पॉलिसी रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ ही रिजर्व बैंक ने अन्य प्रमुख ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट 5% पर बरकरार रहेगा. वहीं, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट भी 5.5% के स्तर पर जस के तस बने हुए हैं. इससे साफ है कि केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति के अन्य प्रमुख दरों में भी कोई फेरबदल नहीं किया है.

महंगाई टारगेट के नीचे है
RBI गवर्नर मल्होत्रा ​​ने कहा कि ग्लोबल झटकों के बावजूद CPI महंगाई दर टारगेट से नीचे बनी हुई है, क्योंकि घरेलू कीमतों पर इसका असर सीमित रहा है. वहीं, बेसलाइन अनुमान बताते हैं कि इस साल की तीसरी तिमाही (Q3) में हेडलाइन महंगाई दर ऊपरी टॉलरेंस लेवल की ओर बढ़ सकती है.

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रिटेल महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 5.1% कर दिया है. इससे पहले यह 4.6 प्रतिशत रखा गया था. वहीं, कोर महंगाई इस वित्त वर्ष में 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

Related Posts

सीतापुर में विधायक-तहसीलदार विवाद के बाद बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार हटाए गए, एसडीएम को भी हटाने की अटकलें तेज

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो…

1 of 354