Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आ गई डेट, इस तारीख से नए भवन में शुरू होगा सदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 नवंबर को लोकार्पित नए अत्याधुनिक विधानसभा भवन में सत्र आयोजित होगा। नए भवन के विशाल सभागार में “विकसित भारत @2047” विषय पर भव्य विशेष परिचर्चा होगी। सभी 120 विधायक, पूर्व विधायक और विशेष आमंत्रित सदस्य इसमें शामिल होंगे। यह दिन छत्तीसगढ़ विधानमंडल के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगा।

सत्र की तिथि 14 से 17 दिसंबर तय की गई है। हालांकि अवधि चार दिनों की होगी, लेकिन वास्तविक बैठकें सिर्फ तीन दिन 15, 16 और 17 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। 14 दिसंबर रविवार होने के साथ-साथ विधानसभा स्थापना दिवस भी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “यह सत्र सिर्फ चार दिन का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ विधायी इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ेगा। नया भवन हमारी संस्कृति और आधुनिकता का जीवंत प्रतीक है।” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सत्र की औपचारिक अधिसूचना जल्द जारी होगी। इस बार सदन में पहली बार पूरी कार्यवाही डिजिटल और पेपरलेस होगी।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441