Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

IFS Posting Order: चार IFS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, ओपी यादव को मिली वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

नए आदेश के तहत वरिष्ठ वन अधिकारी ओपी यादव को वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ) से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य तीन अधिकारियों के प्रभार में भी प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना तथा वन संरक्षण एवं वन्यजीव प्रबंधन को मजबूती प्रदान करना बताया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का कार्यभार शीघ्र ग्रहण करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सरकार के इस निर्णय को वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

1 of 368