Uncategorized

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया।इस अवसर पर योगाचार्य जितेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं डिप्टी एजीएम नान द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

निगम मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि योग जीवन के संतुलन का आधार है। योग मनुष्य को तनावमुक्त करने के साथ मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच योग के महत्व को बढ़ाना, उन्हें योग से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है।संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2026 के 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, सक्रिय जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन का प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम में राजेश सिसोदिया (कार्यपालन संचालक वित्त), संदीप अग्रवाल (कंपनी सचिव), महेंद्र साहू, मनोज वर्मा, गिरीश शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा, यू. सुदर्शन, मनहरण यादव, पुनित यादव, दिवाकर राव कदम सहित निगम मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

केरल में मानसून की दस्तक आज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी प्री-मानसून गतिविधियां; 15 जून के बाद प्रवेश के आसार

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने की…

सीतापुर विधायक-नायब तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद…

1 of 8