Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधानपाठक पर ड्यूटी के दौरान कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से सहमे बच्चों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद आक्रोशित अभिभावक विद्यालय पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, स्कूल पहुंचने पर प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक कथित रूप से आपत्तिजनक अवस्था में मिले। अभिभावकों ने मौके का वीडियो भी बनाया और तत्काल डायल-112 तथा पामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधानपाठक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार: सीएम साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की रखी मांग

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…

1 of 441