Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धमतरी में घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, गांव में दहशत

धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड से लगे ग्राम कर्राघाटी में शनिवार तड़के करीब 2 बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया और अंदर सो रहे युवक पर हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, धरम नेताम (33 वर्ष), पिता बहादुर नेताम, अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह घायल को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव के गांधी नेताम पर तेंदुए ने हमला किया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ घर के भीतर ही मौजूद बताया गया, जिसके चलते पूरे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटी है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, बच्चों को अकेले न भेजें और विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 475