Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने 6 निरीक्षकों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुछ थाना प्रभारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी के आदेश के बाद संबंधित निरीक्षकों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से ग्रामीण क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

फिलहाल यह पदस्थापन अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455