रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा धमतरी जिले के संबलपुर के पास हुआ, जहां शव लेकर जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा सूरजपुर जिले के पर्री गांव में हुआ, जहां देर रात बाइक सवार युवक कुएं में जा गिरा और उसकी मौत संबलपुर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक एम्बुलेंस मृत व्यक्ति का शव लेकर हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धमतरी में एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराई
पहला हादसा धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक एम्बुलेंस मृत व्यक्ति का शव लेकर रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। इसी दौरान एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद ट्रैक्टर से जा भिड़ी।
हादसे में एम्बुलेंस में सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई। शबनम खान जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
सूरजपुर में बाइक सवार कुएं में गिरा
दूसरा हादसा सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात बाइक से जा रहा एक युवक अचानक कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।
मृतक ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दोनों मामलों में जांच जारी
धमतरी और सूरजपुर में हुए दोनों हादसों में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। धमतरी में एम्बुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि सूरजपुर में बाइक सवार युवक कुएं में किन परिस्थितियों में गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है।










