Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अब खुद का घर लेना होगा आसान; छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का अब तक का सबसे बड़ा आवास मेला, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) राज्यभर में आवासीय योजनाओं को एक ही मंच पर जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 23, 24 और 25 नवंबर को राजधानी रायपुर के BTI ग्राउंड, शंकर नगर में विशाल राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित करने जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि यह मंडल के इतिहास का सबसे बड़ा आवासीय अभियान है। बोर्ड ने 22 जिलों में 2,060 करोड़ रुपये की लागत वाली नई योजनाओं की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त कर दिया गया कारोबार 250 करोड़ से बढ़कर 600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बोर्ड पर पिछले सरकारों के समय का करीब 700 करोड़ रुपये का लोन था, जिसे मौजूदा सरकार ने चुका दिया।

नई पॉलिसी के अनुसार- किसी भी प्रोजेक्ट की टेंडरिंग और निर्माण तभी शुरू होगा, जब 30% बुकिंग होगी। जनवरी 2025 से लागू OTS-2 योजना को जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह कदम बोर्ड को पारदर्शी, आर्थिक रूप से मजबूत और मांग आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेले में एक ही जगह घर, लोन और तकनीक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मेले में यह सुविधाएं मिलेंगी

बैंकों के स्टॉल हाउसिंग लोन तुरंत उपलब्ध
निर्माण सामग्री व आधुनिक तकनीक की जानकारी
बोर्ड के ब्रांड पार्टनर के स्टॉल
प्रधानमंत्री आवास योजना, सूर्यघर जैसी योजनाओं की जानकारी
साइट विजिट सुविधा
वास्तु परामर्श
गिफ्ट वाउचर व खास हैम्पर

हाउसिंग बोर्ड का लक्ष्य इस मेले से 2,000 करोड़ रुपये तक की बुकिंग वैकेंसी उत्पन्न करने का है। इच्छुक आवेदक मौके पर ही घर बुक कर सकेंगे। मंडल पहली बार AI चैटबॉट की सुविधा शुरू कर रहा है। अब स्मार्टफोन से ही, योजनाओं की पूरी जानकारी, कीमत, लोकेशन, उपलब्धता 24×7 देखी जा सकेगी। साथ ही नया आबंटी पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है, जहां घर से जुड़ी सभी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249