रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ट्रक की टक्कर से गई मां-बेटी की जान
मिली जानकारी के अनुसार, मां-बेटी स्कूटी से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान टेमरी निवासी 35 वर्षीय गंगा साह और उनकी 9 वर्षीय बेटी रितिका के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के संबंध में आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










