रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को राहत देते हुए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सामान्य अवकाश घोषित किया है। पहले इस दिन ऐच्छिक अवकाश निर्धारित था, लेकिन अब शासन ने इसे सामान्य अवकाश में शामिल कर दिया है।
ऐच्छिक अवकाश की जगह अब सामान्य छुट्टी
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें बदलाव करते हुए सामान्य अवकाश लागू करने का निर्णय लिया गया है।
कर्मचारियों को मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से गोवर्धन पूजा मनाने वाले राज्य के कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर राहत मिलेगी। संशोधित आदेश के तहत संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में 9 नवंबर को सामान्य अवकाश रहेगा।
इस निर्णय से कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।











