Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सूरजपुर: प्रेमी पर महिला को जंगल में अधमरा छोड़ने का आरोप, चरित्र शंका में मारपीट की आशंका

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट कर उसे जंगल में अधमरी हालत में छोड़ने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके दूसरे पति राकेश साहू ने उसे घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले जाकर मारपीट की और मृत समझकर मौके से फरार हो गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका जिला चिकित्सालय सूरजपुर में इलाज जारी है। मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है।

छह महीने पहले पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के झलियाडांड निवासी महिला करीब छह महीने पहले अपने पति और बच्ची को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू के साथ मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे।

चरित्र पर संदेह जताकर मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि बीते दिनों राकेश साहू महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया। वहां चरित्र पर संदेह जताते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद महिला को मृत समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बच्ची की खातिर पहले पति ने दिया साथ

इस घटना के बाद महिला का पहला पति भी उसके साथ खड़ा नजर आया। उसने बताया कि महिला पिछले छह महीने से लापता थी और इस संबंध में बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बच्ची की खातिर महिला का साथ दे रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने अपने दूसरे पति राकेश साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आने का इंतजार है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर! रायपुर में छाए बादल, बस्तर में बाढ़ का अलर्ट; दंतेवाड़ा में स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए…

CG Patwari Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें किन जिलों में होंगी नियुक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।…

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को राहत देते हुए गोवर्धन पूजा के…

रायपुर में स्मृति ईरानी के सख्त तेवर: ‘मैडम’ शब्द पर जताई आपत्ति, कहा- देश में सिर्फ एक ही मैडम सोनिया गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर…

1 of 493