Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के 26 साल पूरे, स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- 2047 तक बनाएंगे समृद्ध और विकसित राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का अवसर है। यह दिन अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ। अलग राज्य बनने से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली और विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल जी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता में वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का अविस्मरणीय योगदान है। प्रदेश सदैव उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करेगा।

हर गांव में खुशहाली लाना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुशहाली लाना, प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और जनशक्ति के सामर्थ्य के साथ छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Related Posts

राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

छत्तीसगढ़ की पहचान देश के धान के कटोरे के रूप में है। यहां की अर्थव्यवस्था और…

चांपा में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका एसिड, चार साल पुराने प्रेम संबंध में विवाद के बाद हमला; युवक झुलसा

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के बीच विवाद…

चांपा में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका एसिड, चार साल पुराने प्रेम संबंध में विवाद के बाद हमला; युवक झुलसा

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के बीच विवाद…

1 of 496