Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- जंगल में हाथियों के हमले से सरफुद्दीन की मौत; गाय तलाशने गया था युवक

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रमकोला के पास जंगल में शनिवार को हाथियों के हमले में रमकोला पण्डोपारा निवासी सरफुद्दीन (55) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने साथियों के साथ गुम हुई गाय और जंगल से जड़ी–बूटी तलाशने गया था, तभी कोदवारी जंगल के पास अचानक हाथियों के दल से सामना हो गया।

वन विभाग ने सुबह ही चेतावनी दी थी कि जंगल में हाथियों का दल सक्रिय है और आगे बढ़ रहा है। साथियों ने सरफुद्दीन को वापस लौटने की सलाह दी, लेकिन उसने गाय ढूंढकर तुरंत लौट आने की बात कही।गाय मिलने के बाद जब सभी लौट रहे थे, तभी कोदवारी के पास हाथियों का समूह सामने आ गया। सभी लोग जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागे, लेकिन सरफुद्दीन झाड़ियों में छिप गया।

साथियों ने लगातार आवाज देकर उसे बाहर निकलने को कहा, क्योंकि हाथी उसी दिशा में जा रहे थे, लेकिन वह वहां से निकल नहीं पाया और हाथियों ने उसे कुचल दिया।घटना की सूचना मिलते ही गेम रेंजर अजय सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाकी साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हाथियों की मौजूदगी के कारण सरफुद्दीन का शव तुरंत नहीं निकाल पाया। देर शाम खोजबीन के दौरान कोदवारी के पास शव मिला।रात लगभग 11:30 बजे वन विभाग, पुलिस, ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में शव को जंगल से बाहर लाया गया।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249