Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: 5 दिन के मासूम की हत्या, मां ने इस वजह से कुएं में फेंका

कवर्धा: बोड़ला थानाक्षेत्र अंतर्गत रानीदेहरा गांव में 22 नवंबर की सुबह गांव के कुएं में एक नवजात का शव तैरता मिला. बच्चे का शव कुएं में देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई. गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी. बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू की गई.

पुलिस ने नवजात की मौत के हर पहलू की गहनता से जांच की. तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की और इस मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए.

मां ने बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंका
डीएसपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल निरीक्षण के बाद बच्चे की मां पर गहरा शक हुआ. प्रसूता से पूछताछ की गई. महिला ने बताया कि उसने ही अपने बच्चे को कुएं में फेंका है.

दांत के साथ बच्चा पैदा होने पर माना अपशुकन
डीएसपी ने आगे बताया कि महिला से ऐसा करने का कारण पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि उसका बच्चा जन्म के समय से ही दो दांतों के साथ पैदा हुआ था. ग्रामीण अंधविश्वास के अनुसार इसे अपशगुन मानते हैं. इसी गलत धारणा और मान्यताओं के चलते मां ने अपने ही 5 दिन के मासूम बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया.

आरोपी महिला गिरफ्तार
महिला के बेटे की हत्या की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की है. कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है.

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442