रायपुर। डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर (डीसीएम) अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशभर के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर का दौरा करेंगे। सरकार की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली गई है।
साव ने इस अवसर पर कांग्रेस में चल रहे विवादों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आपसी झगड़े सालों से जारी हैं। छत्तीसगढ़ में भी पिछले पांच साल तक मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़ा चलता रहा, और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता ने भुगता।
डीसीएम अरुण साव ने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस के झगड़ों से परेशान है। उनका कहना था कि कांग्रेस के आपसी विवाद अभी भी खत्म नहीं हुए हैं और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।










