Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश से दो आरोपी किए गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर की गई 48 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा किया है। साइबर थाना दुर्ग की टीम ने आंध्रप्रदेश से दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर गिरोह के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथी, बैंक खातों और लेन-देन की गतिविधियों की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता ने 9 अक्टूबर 2025 को साइबर थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के लिए भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे कुल ₹48,67,500 की धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर साइबर सेल ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल फोरेंसिक, साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को आरोपितों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में मिली। इसके बाद एक विशेष टीम वहां पहुंची और दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. पी. सत्यनागा मूर्ति (25)
    निवासी: पुलापर्थी, यालामंचली मंडल, जिला अनकापल्ली
  2. बालाजी श्रीनू (34)
    निवासी: चिन्‍ना विधि, तहसील यालामंचली, विशाखापट्टनम

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468