Trendingखेलबड़ी खबर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, टीम में हुए 3 बदलाव

हैदराबाद: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच के लिए टॉस पर भारत के कप्तान केएल राहुल और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा आए. इस दौरान बाबुमा ने टॉस जीता और राहुल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम रायपुर में पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगी.

अफ्रीका की टीम में हुए 3 बड़े बदलाव
इस मैच में टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं. टीम में कप्तान बावुमा के अलावा केशव महाराज और लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है, जबकि ओटनील बार्टमैन, रियान रिकल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन को बाहर किया है. भारतीय क्रिकेट टीम पिछले मैच की सैम प्लेइंग-11 के साथ उतरी है.\

टॉस पर क्या बोले कप्तान केएल राहुल
इस टॉस को हारने के साथ ही भारत लगातार वनडे में 20 टॉस हार चुका है. इस पर कप्तान राहुल ने कहा, ‘हमने बहुत समय से टॉस नहीं जीता है. हमने पिछले गेम में बहुत अच्छा किया. उन्होंने हमें पुश किया और हम जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है. सीरीज से पहले हमने इस बारे में बात की थी. हम हर जगह ओस की उम्मीद करते हैं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं’.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया था, जहां विराट कोहली ने शतक लगाया था, इस मैच में 135 रनों की शानदार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था. अब पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले रोहित शर्मा और शतकयवीर विराट इस मैच में एक बार फिर धमाल मचाना चाहेंगे. इससे पहले इस मैदान पर भारत ने एक मैच खेला और उसमें जीत दर्ज की है.

Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 250