Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर-पेंड्रा रोड पर बस हादसा: 40 फीट गहरी खाई में पेड़ के सहारे लटकी; 1 की मौत, 5 घायल, ड्राइवर फरार

रायपुर। बिलासपुर में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर-पेंड्रा रोड स्थित केंदा घाटी में दीप ट्रैवल्स की यात्री बस (CG 10 G 0336), जो मरवाही से बिलासपुर जा रही थी, मोड़ पर कंक्रीट दीवार से टकरा कर पेड़ के सहारे लटक गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में 31 यात्री सवार थे। बस को ड्राइवर अर्जुन कश्यप चला रहा था। देर शाम पेंड्रा और गौरेला होते हुए बस कारीआम के आगे केंदा घाटी पहुंची। घाटी में सड़क जर्जर और मोड़ खतरनाक हैं। इसी जर्जर सड़क पर मोड़ में बस फिसल गई और सड़क किनारे बनी कंक्रीट दीवार से टकरा कर पेड़ के सहारे लटक गई। यदि बस खाई में गिरती, तो यह बड़ा हादसा बन सकता था क्योंकि बस के ठीक पास लगभग 40 फीट गहरी खाई है।

हादसे के बाद यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद से बस से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर हादसे के बाद बस से कूदकर फरार हो गया। घायल यात्री यशपाल कंवर (20) को एम्बुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175