Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नारायणपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, जंगल में लगाए गए 3 आईईडी बरामद व नष्ट

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सतर्कता और संवेदनशीलता के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। थाना छोटे डोंगर के अतिसंवेदनशील ग्राम तोयामेटा–पदबेड़ा के जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा गश्त कर रही पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी विस्फोटकों की बरामदगी तथा सुरक्षित नष्टीकरण किया गया।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने माडिन नदी किनारे पदबेड़ा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर विस्फोटक लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की साजिश रची है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

ऑपरेशन के दौरान टीम ने जंगल क्षेत्र में प्रवेश से पहले सुरक्षा घेरा तथा फायर कवरेज सुनिश्चित किया। मुखबिर की निशानदेही पर लगभग एक किलोमीटर रेडियस क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया।

3 शक्तिशाली आईईडी बरामद

तलाशी के दौरान माडिन नदी किनारे पगडंडी मार्ग पर सुरक्षा बलों को 3 कुकर बम (प्रत्येक लगभग 3 किलो वजनी) मिले। ये सभी आईईडी अत्यंत संवेदनशील स्थिति में लगाए गए थे, जो किसी भी समय गश्ती दल या स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी क्षति पहुँचा सकते थे। आईटीबीपी के बम स्क्वॉड द्वारा तकनीकी विधि और सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही सभी आईईडी का सुरक्षित नष्टीकरण किया गया।

सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को फिर से सुरक्षित घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों की इस साजिश को नाकाम कर संयुक्त टीम ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249