Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान बड़ा धार्मिक आयोजन देखने को मिला। कथा के चौथे दिन मंगलवार को 543 लोगों ने सनातन धर्म स्वीकार किया। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी रही।

इस दौरान बेमेतरा के कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने अपनी पत्नी हसीना, पुत्र सैफ अली और शमद खान के साथ सनातन धर्म अपनाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल छिड़ककर विधि-विधान से तिलक कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका नाम आदर्श दास रखा और आशीर्वाद दिया।

अनवर ने बताया कि उनका बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति झुकाव रहा है और उन्होंने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे जीवनभर हिंदू समाज को एकजुट रखने का प्रयास करेंगे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

इस आयोजन के तहत अंतिम दिन 108 दिव्यांग और निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब पाली थाना क्षेत्र के मुनगाडीह निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी परेशानियां साझा कीं। उनके साइकिल से पहुंचने की बात सुनकर धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478