Trendingछत्तीसगढ

प्रेमी से बात करते पकड़ी गई बहू, सास को पिलाई जहरीली कोल्ड ड्रिंक! बिलासपुर में सनसनी

बहू ने सास को कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया? एक हफ्ते वेंटिलेटर पर रही महिला, केस दर्ज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगा नगर में एक 57 वर्षीय महिला ने अपनी बहू पर कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
गंगा नगर निवासी रूखमणी सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को वह उपवास पर थी। सुबह करीब 11 बजे काम से घर लौटने के बाद उसकी बहू कविता ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी।

रूखमणी के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसने चाय भी पी। इसके बाद अचानक उसे उल्टी और चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल मंगला चौक स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर कर दिया।

एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रही महिला
सिम्स में रूखमणी की हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों को उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आया।

गंभीर स्थिति के कारण वह तत्काल पुलिस को बयान नहीं दे सकी। हालत में सुधार होने पर 2 अगस्त को पुलिस ने सिम्स में उसका बयान दर्ज किया। इसके बाद 3 अक्टूबर को उसने थाने में लिखित शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कविता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल से घर पहुंची, फिर मायके जाने का आरोप
रूखमणी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कविता अस्पताल से चली गई और घर पहुंची। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने मायके वालों को बुलाया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा करीब 3.50 लाख रुपये नकद लेकर मुंगेली जिले के ग्राम टिंगीपुर चमारी चली गई।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कविता और उसके मायके वालों ने उसकी तबीयत की जानकारी लेने का प्रयास नहीं किया।

बहू के प्रेम संबंध के शक को बताया विवाद की वजह
रूखमणी ने पुलिस को दिए बयान में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात भी बताई है। उसका दावा है कि उसे अपनी बहू के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी। उसने एक बार कविता को फोन पर उस युवक से बातचीत करते हुए पकड़ने का भी दावा किया।

रूखमणी के अनुसार, उसने इसकी जानकारी अपने पति राजकुमार को दी थी। इसके बाद 10 जुलाई को राजकुमार ने कविता का मोबाइल अपने पास रख लिया था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया था।

पीड़िता को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते कविता ने कथित तौर पर उसे कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की।

कार्रवाई में देरी को लेकर उठे सवाल
मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना 17 जुलाई को हुई थी, लेकिन महिला की गंभीर हालत के कारण 2 अगस्त को बयान दर्ज हो सका और 3 अक्टूबर को लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित पक्ष ने यह भी सवाल उठाया है कि इतनी गंभीर घटना में फिलहाल धारा 118(1) के तहत ही प्रकरण दर्ज किया गया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत करने की बात कही है।

फिलहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही कीटनाशक दिए जाने के आरोप तथा घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने…

1 of 478