Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्नेहा हॉस्पिटल के पास रात करीब 11 बजे तेंदुए की मौजूदगी की खबर सामने आई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

CCTV में पार्किंग एरिया में उतरता दिखा तेंदुआ

घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तेंदुआ ऊपर की सीढ़ियों से नीचे हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह पार्किंग से बाहर की ओर भागता नजर आया।

शहर के बीचों-बीच तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिन्हें वन विभाग और पुलिस की टीम द्वारा वहां से हटाया जा रहा है।

रेवाबंद तालाब और गौशाला क्षेत्र में तलाश

तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। DFO के नेतृत्व में टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रेवाबंद तालाब या उसके आसपास स्थित गौशाला क्षेत्र की ओर गया हो सकता है।

वन विभाग की टीम संभावित स्थानों पर निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है। लोगों से भी मौके पर भीड़ न लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

महिला के घायल होने की भी जानकारी

तेंदुए की मौजूदगी के बीच एक महिला के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, महिला किस परिस्थिति में घायल हुई, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की पुष्टि और घायल महिला की स्थिति को लेकर प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Posts

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने…

1 of 478