Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर के थाने में भाजपाइयों का हंगामा, होटल से भाजपा नेता को थाने लाने पर मचा बवाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भाजपा नेता को होटल से पुलिस द्वारा थाने लाए जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया। भाजपा नेता के समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछते हुए विरोध जताया। इस दौरान थाना परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

होटल से भाजपा नेता को थाने लेकर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस भाजपा नेता धीरज सिंह को एक होटल से लेकर थाने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक थाने पहुंचने लगे। देखते ही देखते थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि धीरज सिंह को किस शिकायत और किस अपराध के मामले में थाने लाया गया है। वायरल वीडियो में कुछ कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

थाने में मौजूद रहे CSP और IPS राहुल बंसल

हंगामे के दौरान CSP एवं IPS राहुल बंसल थाना परिसर में मौजूद रहे। वीडियो में वे थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के लगातार पहुंचने के बाद पुलिस के अधिकारी और जवान भी बड़ी संख्या में थाना परिसर में पहुंच गए।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धीरज सिंह को थाने लाने की वजह स्पष्ट करने की मांग की। बाद में हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ता धीरज सिंह को थाने से अपने साथ लेकर चले गए।

यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो भी थाने में मौजूद

मामले के दौरान यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो भी थाने में मौजूद रहीं। उन्होंने धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो कथित तौर पर वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान उनका सामना धीरज सिंह से हो गया। बताया जा रहा है कि धीरज सिंह को देखकर आकांक्षा डर गईं और भागते हुए एक होटल में चली गईं। इसके बाद उन्होंने एसपी को फोन करने की बात सामने आई है।

पुलिस ने एहतियातन थाने लाने की बताई बात

मिली जानकारी के अनुसार, किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी होटल पहुंचे और धीरज सिंह को थाने लेकर आए।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें किस कानूनी प्रावधान के तहत और किस शिकायत के आधार पर थाने लाया, इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Posts

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

1 of 478