Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर पहुंचे चिराग पासवान, छत्तीसगढ़ में LJP की सियासी एंट्री का ऐलान; बोले- आगामी चुनाव में दर्ज कराएंगे मौजूदगी

रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजधानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति स्पष्ट की।

चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई जल्द स्थापित की जाएगी। इसके बाद संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगी।

युवाओं से संवाद के लिए पहुंचे रायपुर

चिराग पासवान ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं से सीधे बातचीत करना और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और उनकी आवाज को राजनीतिक मंच पर उचित स्थान देना जरूरी है।

SIR पर बोले चिराग- चुनाव आयोग को लोगों का विश्वास जीतना होगा

चुनाव आयोग और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान ने कहा कि यदि देश के किसी भी मतदाता को चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर संदेह है, तो आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों का विश्वास जीते।

उन्होंने कहा कि SIR के दौरान जिन लोगों के नाम हटाए गए, वे आम मतदाता नहीं थे। चिराग ने कहा कि यदि बड़ी संख्या में आम मतदाताओं के नाम हटाए जाते, तो व्यापक स्तर पर विरोध और आंदोलन देखने को मिलता।

कांग्रेस की चुनाव रद्द करने की मांग पर सवाल

कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने और चुनाव रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि यदि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर इतना ही संदेह है, तो क्या वह हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी? क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के विधायक चुनाव नहीं लड़ेंगे?

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अपनी आवाज उठाना है, लेकिन कई बार विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों की चर्चा कुछ समय बाद खत्म हो जाती है। चिराग ने दावा किया कि SIR का मुद्दा सामने आने के बाद कांग्रेस ने EVM का मुद्दा उठाना बंद कर दिया है।

बीजेपी से गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

छत्तीसगढ़ में पार्टी की राज्य इकाई स्थापित होने के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन या समर्थन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि इस संबंध में फैसला समय और परिस्थितियों को देखते हुए राज्य इकाई करेगी।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में लोक जनशक्ति पार्टी अपने स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी संगठन खड़ा करने के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

Related Posts

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 478