Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, बायफ्रेंड फरार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा में एक होटल के कमरें में जांजगीर जिले की लड़की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल के कमरें में लड़की एक युवक के साथ रूकी हुई थी। घटना के बाद से युवक फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार युवक की पतासाजी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां संचालित चंदेला होटल में आज दोहपर एक युवती की लाश मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मृतिका की पहचान जांजगीर चांपा जिले के मरकीडीह में रहने वाली 20 वर्षीय संध्या दास के रूप में की है। होटल संचालक से पूछताछ में पता चला कि संध्या और जांजगीर का राकेश कुमार मानिकपुरी एक दिन पहले ही होटल के कमरा नंबर 207 में रुके थे।

दोनों ने कोरबा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर होटल में ठहरे थे। होटल स्टाफ ने बताया कि गुरुवार की रात दोनों एक साथ कमरे में गए थे। शुक्रवार सुबह काफी समय तक कमरें में कोई हलचल नही होने पर होटल के कर्मचारियों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने पर मौके से लड़की का साथी राकेश कुमार मानिकपुरी लापता था। वहीं कमरें के अंदर संध्या दास का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर सहित पुलिस अधिकारी और फारेेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि युवती की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नही हो सका है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468