Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: श्री सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में उबला गुस्सा: 40 गांवों के हजारों ग्रामीण सड़क पर उतरे, जनसुनवाई रद्द करने की मांग तेज

खैरागढ़ जिले के छुईखदान ब्लॉक में प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आ गया। पंडरिया, भरदागोंड, बुंदेली सहित आसपास के 38 से 40 गांवों से हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों में सवार होकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि 11 तारीख को बुंदेली में प्रस्तावित जनसुनवाई को तुरंत निरस्त किया जाए।

30-40 हजार ग्रामीणों का प्रदर्शन, 400 ट्रैक्टरों का काफिला

प्रदर्शन का पैमाना इतना बड़ा था कि लगभग 400 ट्रैक्टरों में 30 से 40 हजार किसान, महिलाएँ, युवा और बुजुर्ग छुईखदान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां घंटों तक डटे रहे। कार्यालय के बाहर नारेबाजी जारी रही और माहौल पूरी तरह प्रदर्शनकारियों के कब्जे में रहा।

उपजाऊ जमीन नहीं बेचेंगे: ग्रामीणों की साफ चेतावनी

ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपनी उपजाऊ कृषि भूमि किसी भी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं हैं। किसानों का आरोप है कि परियोजना के समर्थन में सक्रिय कुछ लोगों द्वारा उन्हें जबरन जमीन बेचने का दबाव डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूरी तरह साजिश बताते हुए कड़ी चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लेकिन भीड़ नहीं हटी

लंबे इंतजार के बाद किसानों ने एसडीएम अविनाश ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। हालांकि ज्ञापन सौंपने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए और घंटों तक कार्यालय का घेराव किए रहे। प्रदर्शनकारी लगातार जनसुनवाई रद्द करने की मांग करते रहे।

पुलिस प्रशासन अलर्ट, भारी सुरक्षा तैनात

इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। एसडीएम कार्यालय के आसपास बैरिकेटिंग की गई और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

छुईखदान में प्रस्तावित इस परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है, क्योंकि ग्रामीण साफ कह रहे हैं कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ यह लड़ाई अब पीछे नहीं हटेगी।

Related Posts

CG NEWS: शक की आग में उजड़ा परिवार; पिता और दो बेटों ने तलवार से बुजुर्ग महिला का गला रेता, 6 पर जानलेवा हमला

रतनपुर (बिलासपुर): जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में बुधवार शाम खूनी…

1 of 250