Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शक की आग में उजड़ा परिवार; पिता और दो बेटों ने तलवार से बुजुर्ग महिला का गला रेता, 6 पर जानलेवा हमला

रतनपुर (बिलासपुर): जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में बुधवार शाम खूनी खेल खेला गया। अवैध संबंध के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों पर भी प्राणघातक हमला किया। वारदात के बाद खून से सने कपड़ों में तीनों आरोपियों ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

रंजिश और बदले की सनक

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को अपनी तलाकशुदा पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी शेख सलीम के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से रंजिश पाल रखा था। 1 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे सुरेश अपने दो बेटों— सुमित और नैतिक श्रीवास के साथ तलवार और साइकिल के चेन स्पाकेट से लैस होकर शेख सलीम के घर में घुस गया।

बुजुर्ग महिला की हत्या, मासूमों पर भी नहीं आया तरस

आरोपी जब घर पहुंचे, तो वहां शेख सलीम और चांद खान नहीं मिले। इस पर आरोपियों ने अपना गुस्सा घर की बुजुर्ग महिला मुराद बी (75 वर्ष) पर निकाला, जो आंगन में पलंग पर बैठी थीं। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए तलवार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घर में मौजूद अन्य 6 लोगों पर भी ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीड़ित शेख शब्बीर की आंख निकाल दी गई। घर की दो बच्चियों के हाथ काट दिए गए। रेहाना और आर्यन नामक सदस्यों पर भी तलवार से जानलेवा वार किए गए।

घायलों की स्थिति गंभीर

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स (CIMS) बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

“आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का संदेह था, जिसके कारण उसने पहले पत्नी को तलाक दिया और अब इस वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सघन जांच जारी है।” – रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर

आरोपियों ने किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेश श्रीवास और उसके दोनों बेटे खून से लथपथ हालत में ही रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456