Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर। (ChhattisgarhNews) जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

(ChhattisgarhNews) जानकारी के अनुसार, बगीचा से कुसमी के बीच चलने वाली शमीम बस शाम के समय कुसमी की ओर आ रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। इसी दौरान कुसमी जनपद कार्यालय के पास पल्सर बाइक में सवार तीन युवक बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।

(ChhattisgarhNews) इस भीषण हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय सुशील नगेशिया और 19 वर्षीय उसपाल नगेशिया की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक संजू नगेशिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

(ChhattisgarhNews) बताया जा रहा है कि तीनों युवक ग्राम मोतीनगर के निवासी थे और कुसमी से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

(ChhattisgarhNews) हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249