Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: जमीन विवाद में दिमाग नहीं, चला डंडा, दो पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झारापारा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खुलेआम लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं।

इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सनवाल थाना पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249