Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मछली मारने के दौरान करंट से किसान की मौत, दोस्तों ने नदी में बहा दी लाश, ऐसे खुला राज

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के कुकुकर्दी हरदी गांव में मछली मारने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई और उसके साथी लाश को नदी में बहा कर छिपाने में लगे रहे। घटना चार महीने पहले हुई थी, लेकिन आरोपितों ने हाल ही में मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक पुनीराम कंवर (45) अपने गांव के टूकचंद, सरजू, फिरंता कंवर और गोपी ध्रुव के साथ नाले में मछली मारने गए थे। मछली पकड़ने के लिए उन्होंने बिजली का करंट लगाया, जिससे पुनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। डर के मारे साथी उसे नाले में छुपा कर घर लौट आए।

रात में सभी आरोपी पुनः नाले पहुंचे और पुनीराम के शव को शिवनाथ नदी में फेंक दिया। बारिश और तेज बहाव के कारण शव बह गया।

चार महीने तक यह घटना छुपी रही। इसके बाद आरोपितों ने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गांव के लोगों की मौजूदगी में चार लाख रुपये में समझौता भी किया गया।

पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी और हत्या के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन पहले 23 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज करा चुके थे। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252