Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आज होगा राज्य स्तरीय “जनादेश परब”, जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण” के अंतर्गत आज 22 दिसंबर को जांजगीर जिले के पुलिस लाइन खोखराभाठा में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं, मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनमानस से संवाद स्थापित करना, सरकार की उपलब्धियों को साझा करना और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252