Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में मतदाताओं के लिए बड़ी अपडेट: आज जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) आज 23 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल यानी प्रारूप मतदाता सूची जारी कर रहा है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश और केरल के लिए भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ड्राफ्ट सूची की आधिकारिक जानकारी देंगे। इसके बाद सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

मतदाता इस सूची में अपना नाम, उम्र, पता और अन्य विवरण जांच सकते हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम में सुधार, जोड़ने या हटाने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

अपना नाम ऑफलाइन ऐसे चेक करें:
मतदाता अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

अपना नाम ऑनलाइन ऐसे देखें:

  1. voters.eci.gov.in पर जाएँ।
  2. “Search Your Name in Electoral Roll” पर क्लिक करें।
  3. वोटर आईडी नंबर डालें, राज्य चुनें और कैप्चा भरें।
  4. मोबाइल नंबर या पर्सनल डिटेल से भी नाम खोजा जा सकता है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध होगी, जहां से मतदाता इलेक्टोरल रोल डाउनलोड कर अपना नाम जांच सकते हैं।


Related Posts

किसानों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में यूरिया वितरण की 80% वाली सीमा खत्म; अब खरीफ 2025 के बराबर मिलेगा पूरा खाद

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती के बीच किसानों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने…

CG NEWS- अवैध करंट की फेंसिंग ने ली पिता-पुत्र की जान; बेटे को तड़पता देख बचाने दौड़े थे पिता, दोनों की मौके पर मौत

कवर्धा / सहसपुर लोहारा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बेहद दर्दनाक और…

1 of 406