Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के गौरव विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विनोद कुमार शुक्ल के निधन से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उनका साहित्य भारतीय हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर है।

राज्य सरकार ने उनके अतुलनीय साहित्यिक योगदान को सम्मान देते हुए यह निर्णय लिया है कि उन्हें संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। यह सम्मान उनके जीवनभर के रचनात्मक कार्य, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और साहित्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

विनोद कुमार शुक्ल का जाना साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। उनके निधन से पाठकों, साहित्यकारों और छात्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468