Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के पीछे कांग्रेस का हाथ? बीजेपी विधायक का दावा

रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह तोड़फोड़ संघ और बीजेपी को बदनाम करने की साजिश हो सकती है।

पुरंदर मिश्रा ने बयान में कहा कि शांति प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को उकसाकर तोड़फोड़ कराई गई होगी, जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ और बीजेपी शांति प्रिय संगठन हैं और समझा-बुझाकर काम करने में विश्वास रखते हैं।

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, “तोड़फोड़ करना कांग्रेस का चरित्र रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि यह पूरी घटना कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है, ताकि संघ और बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।”

धर्मांतरण के मुद्दे पर भी पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि कानून नहीं आएगा तो धर्मांतरण रोकने में कठिनाई होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि इस विषय पर कानून जरूर आएगा। फिलहाल मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में पुलिस जांच जारी है, वहीं सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252