Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

‘जब इंसानियत सवालो में हो’, दीपू चंद्र दास की हत्या पर एक्ट्रेस जान्हवी का फूटा गुस्सा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक निर्दोष व्यक्ति दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय और शर्मनाक बताया। जाह्नवी ने कहा की हिंसा नफरत और कट्टरता के खिलाफ हर किसी को आवाज़ उठानी चाहिए, क्योंकि इंसानियत की रक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है। उनका यह सन्देश लोगो को सोचने और संवेदनशील बनने की याद दिलाता है।

आपको बता दे कि, 18 दिसंबर को बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसपर भीड़ ने आरोप लगाया की उन्होंने धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाई हैं। वह एक कपड़ा फ़ैक्ट्री में काम करता था। दास पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उनकी हत्या की गई। लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

इस घटना पर 25 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड अभिनेत्री जहान्वी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक सन्देश साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस हिंसा को बर्बर और कत्त्लेआम बताया और कहा की यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इंसानियत के खिलाफ एक अमानवीय क्रृत्य है। इस पर जान्हवी कपूर ने लोगो से अपील की हैं कि वे इस मामले के बारे में पढ़े और वीडियो देखे और सवाल पूछे।

आपको बता दे कि, इस घटना के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अपने एक एक्स पोस्ट के जरिये रियेक्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि- उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा था कि बांग्लादेश में जिस हिंदू व्यक्ति के शव को जलाया गया, उसके खिलाफ ईश निंदा का कोई सबूत नहीं मिला।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462