Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पुलिस ने ड्रोन की मदद से पकड़ा जुआ का फड़, 16 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया और मुजगहन थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में चल रहे अवैध जुए का फड़ पकड़ा। पुलिस ने इस कार्रवाई में 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेंज के आईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद 28 दिसंबर को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को फार्म हाउस में अवैध जुआ गतिविधियों की सूचना मिली।

पुलिस ने रेड करने से पहले ड्रोन के माध्यम से जुआरियों की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर जुए का फड़ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख 12 हजार 600 रुपए नगद, 2 चारपहिया वाहन, 8 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताशपत्तियां जब्त की।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 252