Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तेज रफ्तार हाईवा ने कार को मारी टक्कर, विधायक के पोता-पोती समेत पांच घायल

भिलाई। भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 पर बिजली नगर पुलिया के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी पांच लोगों को आसपास मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई। कार क्रमांक सीजी-07 बीसी 1197 में चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता-पोती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक के पुत्र धनंजय कोर्सेवाड़ा के बच्चे सुजल कोर्सेवाड़ा, आदिती, स्वाती और उनके साथ जानवी कार से रायपुर जा रहे थे। डबरा पारा ब्रिज चढ़ने से पहले हाईवा क्रमांक सीजी-10 बीडब्ल्यू 4690 का चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कार को बार-बार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

जैसे ही कार भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 स्थित बिजली नगर पुलिया के पास पहुंची, हाईवा चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद पीछे से आ रहे दिलीप पटेल और मुकेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में कार चालक दिलीप के सिर और हाथ में चोट आई है। वहीं सुजल कोर्सेवाड़ा के हाथ में, जानवी के सिर में तथा स्वाती और आदिती को भी हल्की चोटें आई हैं। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि एक बच्ची के सिर में चोट आने पर उसका एमआरआई कराया गया है। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित हैं और घर पर हैं। कार चालक दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252