Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: चालान को लेकर कोतवाली में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा, देखें वीडियो

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी जब्त किए जाने और चालान की रकम को लेकर दो महिलाओं ने कोतवाली परिसर में जमकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जुर्माना किए जाने से महिलाएं भड़क गईं और घंटों तक थाने में ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर एक स्कूटी जब्त की थी। इसके बाद जब चालान की कार्रवाई की गई तो स्कूटी सवार महिलाएं नाराज हो गईं और कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगीं।

कोतवाली परिसर में महिलाओं का हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें लगातार समझाइश देते नजर आए, लेकिन महिलाएं चालान की रकम जमा करने को लेकर पुलिस से भिड़ती रहीं। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति बनाए रखने की कोशिश की।

काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468