छत्तीसगढ

अरनपुर नक्सली हमला और IED विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, 12 ठिकानों पर मारी रेड

रायपुर। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए भीषण आईईडी ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांच एजेंसी ने सुकमा जिले के एक और दंतेवाड़ा जिले के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में जांच एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण, नकदी, हस्तलिखित पत्र और कथित लेवी वसूली की रसीदें बरामद की हैं।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके में दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था। इस दर्दनाक हमले में DRG के 10 जवान और वाहन चालक वीरगति को प्राप्त हुए थे। उस घटना ने पूरे बस्तर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था और जांच की कमान बाद में NIA को सौंपी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की कार्रवाई में NIA ने उन संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा जहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े लोगों के सक्रिय होने की आशंका थी।

शुक्रवार को हुई छापेमारी में जांच एजेंसी को नकदी, हस्तलिखित पत्र और भाकपा (माओवादी) द्वारा लेवी वसूली से संबंधित रसीद बुक, कई आपत्तिजनक सामग्री हाथ लगी है। इसके साथ संदिग्धों/आरोपियों के डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए। अब तक इस मामले में अब तक 27 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ दो आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं।

Related Posts

NH-43 बनी ‘नहर’, सड़क पर मछली पकड़ने उतरे लोग; पहली ही बारिश ने खोली बैकुंठपुर की जल निकासी व्यवस्था की पोल

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में पहली ही बारिश ने प्रशासन के…

फरसगांव तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

1 of 290