Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पैसे दो, परीक्षा दो! सारंगढ़ के आत्मानंद स्कूल में गंभीर आरोप, NSUI ने प्रिंसिपल के खिलाफ खोला मोर्चा

सारंगढ़। स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल सारंगढ़ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित रहने के बावजूद कई छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्रों का आरोप है कि पिछले तीन माह से उनकी अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, जिसका खामियाजा अब उन्हें परीक्षा से वंचित होकर भुगतना पड़ रहा है।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्राचार्य द्वारा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नाम पर अवैध रूप से पैसे की वसूली की जा रही थी। छात्रों का कहना है कि जिन छात्रों ने पैसे नहीं दिए, उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है, जबकि पैसे देने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अपने साथियों के साथ खुलकर सामने आ गए हैं। NSUI ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252