Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

महिला डीएसपी-कारोबारी विवाद: 1400 पेज की जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी, खुफिया जानकारी साझा करने के गंभीर आरोप

रायपुर। राज्य की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी द्वारा कराई गई जांच की लगभग 1400 पेज की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाना है।


रकम, महंगे गिफ्ट और खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप

जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि महिला डीएसपी ने कारोबारी से न केवल रकम और महंगे उपहार लिए, बल्कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां भी साझा कीं। जांच के दौरान दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट्स सामने आई हैं, जिनमें कथित तौर पर पुलिस विभाग से संबंधित गोपनीय जानकारियों के आदान-प्रदान का उल्लेख है।

सूत्रों के अनुसार, इस तरह से खुफिया जानकारी का लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसी पहलू को देखते हुए उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है।


‘लव ट्रैप’ के जरिए 2.5 करोड़ वसूली का दावा

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के माध्यम से उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की।


होटल खोलने के नाम पर वसूली का भी आरोप

मामले में महिला डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी सामने आए हैं। इस पहलू को लेकर अलग से जांच की मांग की जा रही है, ताकि पूरे मामले की परत-दर-परत सच्चाई सामने आ सके।


डीएसपी ने आरोपों को बताया साजिश

वहीं, महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग कर रही हैं और सच्चाई जल्द सामने आएगी।



Related Posts

कथित जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत का मामला, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन और ग्रामीण, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना खरवे में हुए चर्चित कथित…

1 of 444