Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग ब्रेकिंग: घर छिनने के गम में युवती ने खुद को लगाई आग; कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची थी पुलिस

दुर्ग। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरीपारा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने न्यायालयीन कर्मचारियों और पुलिस टीम के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। युवती अपने घर का केस हार चुकी थी और कोर्ट के आदेश पर जब टीम कब्जा लेने पहुंची, तो वह यह गम बर्दाश्त नहीं कर पाई।

न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आत्मदाह

जानकारी के अनुसार, युवती शबाना निशा रानी का अपने घर को लेकर लंबे समय से न्यायालय में मामला चल रहा था। कोर्ट का फैसला शबाना के खिलाफ आया, जिसके बाद आज न्यायालय के प्रतिनिधि और पुलिस की टीम मकान खाली कराने की कार्यवाही के लिए पचरीपारा पहुंची थी। जैसे ही टीम ने सामान बाहर निकालना और घर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की, शबाना ने आव देखा न ताव और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी है चुनाव

बता दें कि घायल युवती शबाना निशा रानी क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में भी जुड़ी रही है। वह पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है। घर खाली होने की नौबत आने पर वह इतनी व्यथित थी कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

हालत गंभीर: रायपुर किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर के डीकेएस (DKS) अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती काफी ज्यादा झुलस चुकी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249