Trendingखेलबड़ी खबर

बांग्लादेश टीम पर बैन लगने का खतरा, सख्त एक्शन लेने के मूड में ICC

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के​ लिए अपनी टीम को भारत भेजने से साफ इन्कार कर दिया है। हालांकि अभी तक उसके विश्वकप से बाहर होने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही आईसीसी कुछ बड़े ऐलान सकता है, इसकी संभावना जताई जा रही है। बीसीबी जिस तरह की गड़बड़ी और मनमानी पर उतारू है, उसकी उसे भारी कीमत चुकानी होगी, ये भी करीब करीब पक्का है।

आईसीसी ने दिया था अल्टीमेटर, सुधरने को राजी नहीं है बीसीबी
आईसीसी ने दो दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दो टूक कह दिया था कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने टी20 विश्व कप के मैच भारत जाकर ही खेलने होंगे। बांग्लादेश को आखिरी फैसला लेने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया ​था, जो बीत चुका है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट की ओर से अपने खिलाड़ियों के साथ एक बैठक की गई और उसके बाद साफ कर दिया गया कि वे अपनी टीम भारत खेलने के लिए नहीं भेजेंगे। इसके बाद ही बांग्लादेश का पत्ता साफ हो गया है।

आईसीसी की ओर किया बांग्लादेश के खिलाफ लिया जा सकता है सख्त एक्शन
इस बीच आईसीसी इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है। पता चला है कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अभी भी अपनी टीम भारत भेजने के लिए तैयार नहीं होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएनआई ने आईसीसी सूत्रों के हवाले से कहा है कि चेयरमैन जय शाह इस वक्त दुबई में हैं, जहां आईसीसी का मुख्यालय है। वहां पर ही रणनीति बनाई जा रही है। इस मामले में ऐसा एक्शन लिया जाएगा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उसे आने वाले कई साल तक याद रखेगा।

बांग्लादेश पर मंडरा रहा है बैन होने का भी खतरा

इस बीच मीडिया में खबरें तो इस तरह की भी चल रही है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी बैन भी कर सकता है। यानी टीम आने वाले कुछ साल तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगी। पिछले चार पांच दिनों जो कुछ भी हुआ, उससे साफ दिखा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वहां की सरकार के दखल से चलता है। जो कि आईसीसी के नियमों के खिलाफ है। इससे पहले भी ऐसा हुआ है, जब आईसीसी को पता चला कि किसी देश का क्रिकेट बोर्ड वहां की सरकार चला रही है तो उसे बैन किया जा चुका है। क्या बांग्लादेश के साथ ही ऐसा ही होगा, ये आने वाला वक्त बताएगा।

जल्द ही आईसीसी कर सकता है बड़ा ऐलान
इस बीच बात टी20 विश्व कप की करें तो भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना आखिरी फैसला सुना दिया हो, लेकिन आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक रूप से बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने का ऐलान नहीं किया है। साथ ही स्कॉटलैंड की एंट्री की भी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। किसी भी वक्त आईसीसी की ओर से इस बारे में ऐलान किया जा सकता है। यानी आने वाले कुछ दिन या यूं कहें कि कुछ घंटे बांग्लादेश के लिए काफी भारी होने जा रहे हैं।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 243