Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भिलाई प्लांट में बीम गिरा, श्रमिक की मौत

खबर: छत्तीसगढ़ के भिलाई और बलौदाबाजार में औद्योगिक हादसों का सिलसिला जारी है। भिलाई के हथखोज हेवी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ श्रमिक लेखराज कौशल काम के दौरान अचानक भारी बीम के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी बीच, बलौदाबाजार के बकुलाही इस्पात प्लांट में गुरुवार को हुए विस्फोट में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले थे।

प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक दिया है और 25-25 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटनाओं की जांच के आदेश दे दिए हैं।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249