Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मामा के घर ‘कर्मा’ नाचने आई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी और साथी गिरफ्तार

जशपुर) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी परंपरा और संस्कृति (कर्मा नृत्य) का आनंद लेने आई 16 वर्षीय पहाड़ी कोरवा नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश यादव और उसका साथ देने वाले संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ अपने मामा के घर कर्मा नाचने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी सुरेश यादव, जो कि युवती का पूर्व परिचित था, रात करीब 11 बजे उसके मामा के घर पहुंचा। उसने फोन कर युवती को घर के बाहर बुलाया और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर एक सूने मकान में ले गया।

वहाँ सुरेश यादव ने नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत्य में उसका दोस्त संजय यादव भी बराबर का भागीदार रहा, जो वारदात के वक्त मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था ताकि कोई अंदर न आ सके।

परिजनों के पहुँचते ही आरोपी हुए फरार

जब पीड़िता के परिजन उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुँचे, तो दोनों आरोपी उन्हें देखकर वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर परिजनों ने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बीएनएस धारा 137(2): अपहरण/जबरन ले जाना। बीएनएस धारा 70(2): सामूहिक दुष्कर्म या नाबालिग से संबंधित गंभीर श्रेणी। पॉक्सो एक्ट (POCSO): लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम। बगीचा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170