Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- इंदिरा स्टेडियम के पास कार में मिला CGMSC के SDO का शव

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने कार के अंदर युवक को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे।

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

पुलिस के अनुसार, युवक रात से ही कार में मौजूद था। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मौत हृदयाघात या अन्य चिकित्सकीय कारणों से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249