नई दिल्ली। अमेरिका भारत के बीच लंबे समय से चल रहे टैरिफ वॉर के बीच अब एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा है कि वह भारत पर टैरिफ को आगे 50% तक कम करेंगे। ट्रंप की ओर से यह भी साफ किया गया है कि रूस तेली वह बड़ा कारण रहा था, जिसके कारण उन्होंने भारत पर डबल टैरिफ लगाया था, अब उन्होंने इस हाई टैरिफ को कम करने का ऐलान किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाया गया एक्स्ट्रा टैरिफ रुसी तेल था, लेकिन अब उन्होंने रूस तेल की खरीद कम कर दी है। इस वजह से हम भी भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार संबंधों में नरमी का संकेत देते हुए कहा था कि हम भारत के साथ ट्रेड डील के बेहद करीब है, और जल्द ही भारतीय सामानों पर लगाए गए हाई टैरिफ में कमी की जा सकती है।
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बीते कुछ दिनों में लगातार ऐसे बयान दिए गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत रूसी तेल की खरीद को कम कर दिया है या इसे रोक रहा है। यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी कई बार सराहना की थी, हालांकि भारत ने उनके ऐसे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है।










