छत्तीसगढ

दिल्ली धमाके पर बोले डिप्टी सीएम शर्मा- किसी भी जांच के लिए तैयार रहे; बघेल को राजनीति ना करने की दी नसीहत

रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट ने देश को झकझोर दिया है। इस धमाके में 9 लोगों की जान चली गई। जबकि 20 लोग घायल हुए है। इस धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसपर अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दिल्ली ब्लास्ट पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- इन्होने अपनी उपस्थिति फिर से दर्ज कराने की कोशिश की है। बीते 10 सालों के बाद ऐसी घटना हुई है। अभी स्पष्ट होना बाकी है, की ये आतंकी घटना है या नहीं। अगर ये आतंकी घटना हुई तो किसी को बक्शा नहीं जाएगा। सभी से निवेदन है कि, किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार रहे। उन्होंने जनता से पुलिस प्रशासन की मदद करने की बात कही है।

उन्होंने भूपेश बघेल के ट्ववीट का जवाब देते हुए कहा- देश के मुख्यालय मे विस्फोट हुआ, इसमे राजनीति नहीं करनी चाहिए। विपक्ष को इसे मन हटाना चाहिए की चुनाव हो रहा है इसलिए हो रहा है। ये ऐसी घटनाओ का समय नहीं है। देश मे हमेशा कोई ना कोई चुनाव होता है। विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

डिप्टी सीएम शर्मा ने बीजापुर इंद्रवती नेशनल पार्क में चल रही नक्सली मुठभेड़ पर कहा कि ऑपरेशन चल रहा है। आगे समय पर और लॉन्च ऑपरेशन किए जाएंगे। जो पुनर्वास कर वापिस आएंगे उन्हे सुरक्षित वापिस कराया जाएगा, अन्यथा मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि, गृह मंत्री और पीएम के अपील से परिवर्तन आया है, कुछ समय बाद और भी बड़े समर्पण होंगे।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330