Trendingछत्तीसगढ

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 14 नवंबर को, हाफ बिजली बिल योजना समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना, गौरव दिवस समेत अनेक मुद्दों पर बड़े फैसले आ सकते है। मंत्रिपरिषद की बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले 14 नवंबर को होने वाली इस कैबिनेट बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी। सरकार ने इस बार किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान बेचने के तीन दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में दिसंबर में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि और तिथियों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

दूसरी तरफ बढे बिजली बिल के कारण सरकार लगातार विपक्ष और आम जनता के निशाने पर है। खबर है कि इस बैठक में सरकार हाफ बिजली बिल योजना का दायरा बढ़ा सकती है। अभी केवल 100 यूनिट तक की बिजली के उपयोग पर ये योजना लागू है, सरकार इसे 200 यूनिट तक बढ़ा सकती है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467